उत्तराखंड: बागेश्वर, पौड़ी और नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से नौ जुलाई को सुबह तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से नौ जुलाई को सुबह तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, पौड़ी और नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है।

हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड में जलभराव से राहगीरों को हुई परेशानी।

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान करें। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, विश्व बैंक को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए हैं। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178-179 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें। आईआरएस टीम में नामित अधिकारियों को अलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने सभी चौकी और थानों को आपदा संम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने, साथ ही उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाए। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

संबंधित समाचार