शिंजो आबे की हत्या के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री को फेसबुक पर मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगापुर। सिंगापुर में प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के खिलाफ फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट करके हिंसा भड़काने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आयी खबरों से शनिवार को यह जानकारी मिली। यह टिप्पणी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर चैनल …

सिंगापुर। सिंगापुर में प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के खिलाफ फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट करके हिंसा भड़काने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आयी खबरों से शनिवार को यह जानकारी मिली। यह टिप्पणी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज पर की गयी।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद फेसबुक उपयोगकर्ता की पहचान की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के पास से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, पुलिस की तफ्तीश चल रही है। इस अपराध के तहत पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। प्रधानमंत्री ली ने शुक्रवार को आबे की हत्या को ‘‘हिंसा का बेतुका कृत्य’’ बताते हुए इसकी आलोचना की थी। ली ने फेसबुक पर कहा था, ‘‘श्री आबे सिंगापुर के अच्छे मित्र थे। मैंने मई में तोक्यो की अपनी यात्रा के दौरान उनके साथ दोपहर का भोजन किया था। मेरी संवेदनाएं आबे के परिवार के साथ हैं।’’

ये भी पढ़ें:- Shinzo Abe Murder Case:’शिंजो आबे के हत्यारे ने शुरू में धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की बनाई थी योजना’

संबंधित समाचार