कासगंज: विवाद के बाद पत्नी ने पति पर डाला खौलता हुआ पानी, गंभीर रूप से झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विवाद के पत्नी ने पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जिससे पति गंभीर रूप से झुलसा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक मामला अमांपुर कोतवाली …

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विवाद के पत्नी ने पति के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जिससे पति गंभीर रूप से झुलसा गया। इस दौरान मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक मामला अमांपुर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्री नगर का है। यहां मोहल्ले के रहने वाले जसरूद्दीन और उसकी पत्नी अफरोज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

इस दौरान गुस्साई पत्नी ने घर में गर्म हो रहे गर्म पानी को जसरूदीन के ऊपर डाल दिया है। गर्म पानी से वह बुरी तरह से झुलस गया।इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पुलिस के सहयोग से जसरूदीन को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें:-आगरा: नफरत की हदें पार करती मोहब्बत… प्रेमी पर युवती ने फेंका तेजाब, मौत

संबंधित समाचार