नैनीताल जिले को योजना विहीन करने से प्रधान संगठन नाराज, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ग्रामीण उद्यम वर्ग वृद्धि परियोजना में नैनीताल जनपद को शामिल न किए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन का पारा चढ़ गया है। प्रदेश सीएम को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज अन्य जनपदों के साथ ही नैनीताल जनपद को जोड़ने की पुरजोर मांग उठाई है। बताया है कि यदि योजना से …

गरमपानी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ग्रामीण उद्यम वर्ग वृद्धि परियोजना में नैनीताल जनपद को शामिल न किए जाने पर ग्राम प्रधान संगठन का पारा चढ़ गया है। प्रदेश सीएम को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज अन्य जनपदों के साथ ही नैनीताल जनपद को जोड़ने की पुरजोर मांग उठाई है। बताया है कि यदि योजना से जनपद को जोड़ा जाएगा तो ग्रामीण क्षेत्र भी लाभान्वित हो सकेंगे।

प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ग्रामीण उद्यम वृद्धि परियोजना का शुभारंभ किया है। प्रदेश के नौ जनपदों को योजना से जोड़ा गया पर नैनीताल जनपद को योजना विहीन कर दिया गया है जिससे अब पंचायत प्रतिनिधि निराश हैं। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष बेतालघाट के अध्यक्ष मनोज पडलिया के अनुसार प्रदेश के नौ जनपदों को योजना से लाभान्वित किया गया पर नैनीताल जनपद के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है जो ठीक नहीं है। बेतालघाट ब्लॉक के तमाम ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेज योजना से नैनीताल जनपद को जोड़ने की मांग उठाई है।

कहा है कि योजना से विपरीत भौगोलिक परिस्थिति वाले नैनीताल जनपद को भी लाभ मिलना चाहिऐ। सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, प्रधान संगठन प्रदेश सचिव शेखर दानी, प्रधान हल्द्वीयानी सरिता जोशी, प्रधान तिवारी गांव रोहित तिवारी, कुंदन नेगी, प्रेम नाथ गोस्वामी, अखिलेश कुमार, पंकज जोशी के हस्ताक्षर है।

संबंधित समाचार