असाध्य बीमारियों में औषधीय पौधे चमत्कारिक: प्रो. नीलम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संत कबीर सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ हरियाणा, जैव रसायन विज्ञान की प्रो. नीलम सांगवान रहीं। अध्यक्षता जैव रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम पाठक ने की। मुख्य वक्ता प्रो नीलम सांगवान ने कहा कि असाध्य बीमारियों …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संत कबीर सभागार में व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ हरियाणा, जैव रसायन विज्ञान की प्रो. नीलम सांगवान रहीं। अध्यक्षता जैव रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नीलम पाठक ने की। मुख्य वक्ता प्रो नीलम सांगवान ने कहा कि असाध्य बीमारियों में औषधीय पौधे चमत्कारिक सिद्ध हो रहे हैं। भारत में बहुतायत में पाए जाते हैं।

उन्होंने छात्रों से कहा कि औषधीय पौधों पर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें और इसके प्रभावकारी गुण के बारे में अन्य को भी बताएं। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों को अपने घर में भी लगा सकते हैं। विभागाध्यक्ष ने कहा कि औषधीय पौधे के सेवन से असाध्य बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

आयुर्वेदिक सहित अन्य दवाओं में इनका उपयोग किया जा रहा है। संचालन छात्रा सुधा व जया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ वंदना रंजन ने किया। प्रो. फारुख जमाल, प्रो शैलेंद्र कुमार, डॉ. सी वी श्रीवास्तव, डॉ. मणिकांत त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक व छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: औषधीय पौधे लगाओ, 36 हजार का अनुदान पाओ

संबंधित समाचार