अयोध्या में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 18 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के बीच शनिवार को कोरोना मरीजों का विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन एक साथ 18 पाजटिव सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले के सोहावल ब्लाक क्षेत्र …

अयोध्या। लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के बीच शनिवार को कोरोना मरीजों का विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन एक साथ 18 पाजटिव सामने आए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले के सोहावल ब्लाक क्षेत्र से ही अकेले नौ कोरोना पाजटिव रोगी मिले हैं। शनिवार को सामने आए कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना का संक्रमण अब जिले में धीरे धीरे बढ़ रहा है। पहले छिटपुट मरीज सामने आने के कारण सभी ढिलाई बरत रहे थे लेकिन शनिवार को एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने से हडकंप मच गया है। बताया जाता है कि रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक मरीज सोहावल और उसके बाद मसौधा ब्लाक क्षेत्र से चार पाजटिव मिले हैं।

जबकि मिल्कीपुर व पूराबाजार से एक एक मरीज सामने आया है। नगरीय क्षेत्र से दो मरीज पाए गए हैं। विभाग का दावा है कि जांच बढ़ने से मरीज भी सामने आ रहे हैं। सीएमओ डा अजय राजा का कहना है कि सभी सीएचसी पीएचसी को अलर्ट पर रखा गया है। लोगों से उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना का कहर अभी जारी, देश में पिछले 24 घंटे में 18 हजार से अधिक मामले मिले

संबंधित समाचार