कानपुर : मामूली विवाद में दबंग ने रिवॉल्वर लेकर दौड़ाया, जान बचाकर भागा कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक दबंग ने न केवल एक सरकारी कर्मचारी को बुरी तरह पीटा बल्कि उसे रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। दबंग ने मामूली विवाद में गोली मारने की नियत से कर्मचारी को दौड़ा लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगंवा …

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक दबंग ने न केवल एक सरकारी कर्मचारी को बुरी तरह पीटा बल्कि उसे रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया।

दबंग ने मामूली विवाद में गोली मारने की नियत से कर्मचारी को दौड़ा लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगंवा की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित पोस्ट ऑफिस कर्मचारी है। जिसने दबंग का फोन नहीं उठाया तो उसने कर्मचारी को बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं दबंग ने जान से मारने की नियत से उसे रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें –रामपुरः अपने ही रिवाल्वर से चली गोली ने ले ली रिटायर्ड सीओ की जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार