शिवराज कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर जीतना चाहते हैं निकाय चुनाव: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह कांग्रेस पर असत्य आरोप लगाकर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं। कमलनाथ ने चौहान के आज रतलाम और देवास की सभाओं में कांग्रेस पर लगाए गये असत्य आरोपों पर प्रतिक्रिया …

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वह कांग्रेस पर असत्य आरोप लगाकर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं। कमलनाथ ने चौहान के आज रतलाम और देवास की सभाओं में कांग्रेस पर लगाए गये असत्य आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जिनकी प्रदेश में 18 वर्ष से सरकार है, वह आज भी कांग्रेस पर असत्य आरोप लगाकर और असत्य घोषणाओं के दम पर निकाय चुनाव जीतना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस ने प्रदेश का विकास नहीं किया, क्योंकि खजाना खाली था, तो यह सही है कि प्रदेश के खजाने को खाली भाजपा सरकार ने ही किया है, प्रदेश पर आज जो ढाई लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है वह भाजपा सरकार के कारण ही हैं, लेकिन उन्होंने प्रदेश के विकास के लिये कभी भी खाली खजाने को आड़े आने नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि वह तो इसी ख़ाली ख़ज़ाने से 15 माह में ही प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को डबल किया, प्रदेश में एक हज़ार गौशालाओं का निर्माण कार्य चालू कराया, कन्या विवाह की राशि को 28 हज़ार से बढ़ाकर 51 हज़ार किया, महाकाल मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तार की योजना पर काम किया, ऐसे कई उल्लेखनीय कार्य है, जो उनकी सरकार ने मात्र 15 माह में ही किये है, जिसकी गवाह तो खुद प्रदेश की जनता है।

जितने काम भाजपा की सरकार 18 वर्ष में भी नहीं कर पायी, कांग्रेस सरकार ने उससे कई गुना काम मात्र 15 माह में ही करकर दिखाये हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार पर संबल योजना बंद करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि उनकी सरकार ने कभी भी संबल योजना बंद नहीं की।

उनकी सरकार ने तो भाजपा सरकार से ढाई गुना ज्यादा इस योजना का लाभ लोगों को दिया। हाँ उन्होंने इस योजना में फ़र्ज़ीवाड़े को ज़रूर समाप्त किया, जो अपात्र भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता के नाम इसमें शामिल थे, उनको जरूर हटाया। कांग्रेस सरकार ने मफ़ियाओ के खिलाफ युद्ध छेड़ा, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया, जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश ने मचाई तबाही 128 गावों से टूटा संपर्क, सीएम ने फोन पर डीएम से की बात

 


संबंधित समाचार