गोरखपुर : कुसम्ही जंगल में मिला युवक का शव, शरीर का आधा हिस्सा खा चुके जानवर
गोरखपुर, अमृत विचार। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों का शव शनिवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोराबार के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता मंदिर के पास झाड़ी में एक …
गोरखपुर, अमृत विचार। जनपद के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों का शव शनिवार को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खोराबार के कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माता मंदिर के पास झाड़ी में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। बता दें कि शव का आधा हिस्सा जानवर खा चुके हैं। उसका केवल दोनों पैर ही बरामद हुए हैं। वह नीले रंग का जींस और काला चमड़े का जूता पहने हुए था। युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
इससे पूर्व भी जंगल में कंकड़हिया रोड के किनारे एक युवक का शव मिला था। वहीं बुढ़िया माता मंदिर के कुछ ही दूरी पर एक महिला का भी शव मिला था। लेकिन चार महीने बाद भी पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है।
जबकि दूसरी घटना में गुलरिहा क्षेत्र के भटहट कस्बे के पास स्थित कर्बला के मैदान में शनिवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई। लोगों के अनुसार युवक वहां अक्सर घूमता रहता था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। एसओ गुलरिहा उमेश कुमार वाजपेई ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मंदबुद्धि व्यक्ति भटहट बाजार के आसपास घूमता रहता था बाजार के लोग उसको खाना दे दिया करते थे जो आज मृत पाया गया है। उसके पास थाली में खाना भी रखा हुआ मिला है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा मृत्यु का कारण क्या है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने पहले किया निकाह, फिर दिया तीन तलाक
