बिजनौर: बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद ही वापस घर आएंगे
बिजनौर/ नगीना, अमृत विचार। नगीना, अफजलगढ़ व चाँदपुर से बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए चार जुलाई को 120 लोगों का जत्था दो बसों से हरिद्वार पहुँचा और वहां से शाम को हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू तथा जम्मू से 18 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल जम्मू पहुंच गए हैं …
बिजनौर/ नगीना, अमृत विचार। नगीना, अफजलगढ़ व चाँदपुर से बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए चार जुलाई को 120 लोगों का जत्था दो बसों से हरिद्वार पहुँचा और वहां से शाम को हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू तथा जम्मू से 18 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल जम्मू पहुंच गए हैं । जबकि शेष श्रद्धालु पहलगाव के मार्ग से बर्फानी के दर्शन के बाद पवित्र गुफा पहुंचे । 18 श्रद्धालु बादल फटने की घाटना से पूर्व ही दर्शन कर वापस आ चुके थे तथा शेष श्रद्धालु पंचतरणी बेस कैंप पर रुके हैं।
जत्थे में शामिल अफजलगढ़ निवासी व मेडिकल संचालक श्रद्धालु अशोक कुमार रुहेला ने बताया की वह अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के समय अपने टेंट नंबर 65 में अपने साथ साथियों आकाश, प्रमोद कुमार, संजय, अनुज कुमार, भूपेंद्र श्रीवास्तव, नविता श्रीवास्तव के साथ मौजूद थे और बाबा के दर्शन को जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी अचानक वहां पर बादल फटने की घटना हो गई और करीब 20-25 टेंट जो नदी के किनारे थे सभी पानी के तेज़ बहाव में बह गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद यात्रा को रोक दिया और उनको सुरक्षा की दृष्टि से वहीं पर रोका गया। शनिवार की सुबह सीआरपीएफ के जवानों द्वारा सभी यात्रियों को कुशल पंचतरणी बेस कैंप तक पहुंचा गए दिया गया। जहां पर उनके 10 साथी पहले से ही मौजूद थे। उनका कहना है कि उनकी बाबा अमरनाथ बर्फानी पर अटूट श्रद्धा है वह दर्शन के बाद ही अपने घर वापस लौटेंगे चाहें उनको यहां पर 2 से 3 दिन क्यों ही न रुक ना पड़े।
इधर बालटाल मार्ग से सकुशल दर्शन करने वाले 18 श्रद्धालुओं का जत्था आज सकुशल जम्मू पहुंच गया है जिनमें से 11 श्रद्धालु धामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं तथा नगीना के श्रद्धालु नंदकिशोर सैनी, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, राहुल त्यागी, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन से नगीना के लिए प्रस्थान करेंगे।
सचिन रूहेला से जब फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं तथा हम 6 लोग जम्मू में रघुनाथ मंदिर के सामने होटल में ठहरे हुए हैं और जल्द ही अपने घर वापस पहुंच जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि हम सभी को सुरक्षा की दृष्टि से पंचतर्जी तहल गांव में रोक दिया गया था। जिससे हम सभी लोग सकुशल वापस लौट आए हैं । सेना सहित विभिन्न बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिजनौर से गये सभी लोग सुरक्षित हैं ।
धामपुर एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अमरनाथ यात्रा में फंसे 44 लोग धामपुर के ही है इस संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। अभी सही तथ्यों का पता नहीं चल पा रहा है स्थानीय स्तर से निरंतर प्रयास जारी है।
ये भी पढ़ें:- सम्भल: घर की छत साफ कर रही महिला की बिजली गिरने से मौत
