गोंडा: रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की हत्या कर लटकाया शव, पांच लोगों के खिलाफ भाई ने दी पुलिस को तहरीर
गोंडा/मोतीगंज। मोतीगंज थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए उसे आम के पेंड़ पर फंदे के सहारे लटकता दिया गया। युवक की तलाश में जुटे परिजनों ने जब उसका शव फंदे से लटकता देखा …
गोंडा/मोतीगंज। मोतीगंज थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या को सुसाइड का रूप देने के लिए उसे आम के पेंड़ पर फंदे के सहारे लटकता दिया गया। युवक की तलाश में जुटे परिजनों ने जब उसका शव फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। फौरन उसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर सीओ सदर व मोतीगंज थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के बड़े भाई ने गांव के पांच लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुसिस मामले की जांच कर रही है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव के रहने वाले उदयभान तिवारी रिटायर्ड होमगार्ड हैं। उनका छोटा बेटा सत्यम शुक्रवार की शाम को शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा।
परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो रात करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर एक बाग में पेंड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सत्यम का शव लटकता देख गांव में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में गांव के लोग जुट गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सदर विनय कुमार सिंह व मोतीगंज थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सत्यम के शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस मामले में उदयभान के बड़े बेटे रामअशीष ने गांव के ही पांच लोगों पर सत्यम की हत्या कर उसका शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। रामअशीष का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद है। इस विवाद को लेकर ही विपक्षी उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। रामअशीष ने बताया कि इसी रंजिश को दस दिन पहले आम तोड़ने के बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ था। उस समय विपक्षियों ने सत्यम के साथ मारपीट की थी और उसे जान से माल डालने की धमकी दी थी।
रामअशीष का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को जब सत्यम शौच के लिए गया था तो आरोपी पक्ष के लोग खेत में मौजूद थे। रामअशीष का कहना है कि उन्ही लोगों ने सत्यम की हत्या कर उसका शव लटका दिया है। रामअशीष ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: भट्टा मजदूर की हत्या कर शव सुखेता नदी में फेंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
