लखनऊ : यूपी में भी मिलेगी फलों से बनी वाइन, इन तीन शहरों में लगेगी फैक्ट्री
लखनऊ, अमृत विचार। फलों से बनी वाइन और इस बहाने किसानों की पैदावार पर उचित मूल्य अब दोनों मिल सकेंगे। यूपी सरकार इसको लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। यूपी के तीन शहरों में वाइन बनाने की फैक्ट्री लगने जा रही है। जल्द ही फलों के रस से वाईन के उत्पादन और बिक्री की …
लखनऊ, अमृत विचार। फलों से बनी वाइन और इस बहाने किसानों की पैदावार पर उचित मूल्य अब दोनों मिल सकेंगे। यूपी सरकार इसको लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। यूपी के तीन शहरों में वाइन बनाने की फैक्ट्री लगने जा रही है। जल्द ही फलों के रस से वाईन के उत्पादन और बिक्री की शुरूआत होगी।
प्रदेश के आबकारी विभाग ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के साथ मिलकर इस बारे में एक योजना तैयार की है। इस योजना के तहत उद्यान विभाग से जुड़े बागवानों से आम, अमरूद, लीची, जामुन आदि फलों की आपूर्ति करवा कर वाइन बनाने वाली फैक्ट्रियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
शुरूआती दौर में लखनऊ, हरदोई और बरेली में निजी क्षेत्र की तीन वाईनरी फैक्ट्री लगाई जाएगी। इस बारे में बीती 28 मार्च को असाधारण गजट नोटिफिकेशन किया जा चुका है। शनिवार को यहां होटल हयात में इस बाबत उत्तर प्रदेश फ्रूट वाइन सिम्पोजियम आयोजित की गयी।
इस कान्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों की वाइनरी कम्पनियों के प्रतिनिधि अपने उत्पाद और अपनी रणनीति के साथ शामिल हुए। प्रदेश के आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने आए हुए इन प्रतिनिधियों को राज्य में वाइनरी फैक्ट्री खोलने के बारे तय नियम व शर्तों के साथ राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें –बाराबंकी : रोजगार मेले में 47 अभ्यर्थियों का चयन, 25 मई को होगी कंपनियों में ज्वाइनिंग
