प्रयागराज : प्रयागराज में लगे ‘बाय-बाय मोदी’ के विवादित होर्डिंग्स, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में शनिवार को पुलिस लाइंस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े विवादित होर्डिंग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। होर्डिंग में प्रधानमंत्री का कार्टून बनाया गया है, जिसमें उनके हाथ में सिलेंडर भी है। नीचे अंग्रेजी में लिखा है बाय-बाय मोदी। ऐसा माना जा रहा है कि होर्डिंग्स …
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज में शनिवार को पुलिस लाइंस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े विवादित होर्डिंग लगने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। होर्डिंग में प्रधानमंत्री का कार्टून बनाया गया है, जिसमें उनके हाथ में सिलेंडर भी है। नीचे अंग्रेजी में लिखा है बाय-बाय मोदी। ऐसा माना जा रहा है कि होर्डिंग्स लगाने वाले युवा व छात्र ही हैं जो कई प्वाइंट अंग्रेजी में लिखा गया है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आई। छानबीन चल रही है और पुलिस उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिसने यह कृत्य किया है।
कर्नलगंज थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पता लगाया जा रहा है कि यह किसने किया है। महाराणा प्रताप चौराहे के पास लगे होर्डिंग पर जब युवा मोर्चा विश्वविद्यालय मंडल के उपाध्यक्ष अमित शरण की नजर पड़ी तो वह तत्काल अपनी टीम के साथ होर्डिंग उतारने में जुट गए। युवा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के होर्डिंग लगाने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्यातकों से दीर्घकालिक निर्यात लक्ष्य तय करने के कहा
