बरेली: मरीजों को कम खर्च पर मिलती रहेंगी सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कार्डियक सर्जरी के सफल ऑपरेशन से ठीक हुए मरीजों के साथ गंगाशील अस्पताल के प्रबंधन ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। अस्पताल की सीटीवीएस टीम द्वारा हाल ही में ऑपरेट किये 35 नए और 15 पुराने कार्डियक सर्जरी के मरीजों ने भी मीडिया के समक्ष अपनी खुशी जताने के साथ …

अमृत विचार, बरेली। कार्डियक सर्जरी के सफल ऑपरेशन से ठीक हुए मरीजों के साथ गंगाशील अस्पताल के प्रबंधन ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। अस्पताल की सीटीवीएस टीम द्वारा हाल ही में ऑपरेट किये 35 नए और 15 पुराने कार्डियक सर्जरी के मरीजों ने भी मीडिया के समक्ष अपनी खुशी जताने के साथ डा. विशाल अग्रवाल व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्धपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और सीएमओ डा. बलवीर सिंह रहे। समारोह में मंत्री ने मरीजों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक छत के नीचे इतने डाक्टर और विशेषज्ञ स्टाफ की टीम की सेवाएं मरीजों के लिए मिलना वास्तव में बरेली के लिए सौभाग्य की बात है। अस्पताल के कार्डियक सर्जन डा. विशाल अग्रवाल और उनकी टीम एवं गंगाशील ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ नवल किशोर गुप्ता, डा. निशांत गुप्ता के प्रयासों की सराहना की।

डॉ निशांत गुप्ता ने मरीजों को भरोसा दिलाया है कि अस्पताल से उन्हें कभी भी निराशा हाथ नहीं लगेगी, भविष्य में भी उनकी जांच काफी कम खर्च पर होगी। सीटीवीएस सर्जन डा. मयंक कुमार, डा. राहुल सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ, डा. मो कलीम हृदय रोग विशेषज्ञ, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डा. रणधीर सिंह, संजीव कुमार, डा. सुनीता गुप्ता, डा. शशि मेहर, डा. शशि बाला राठी, कार्यकारी निदेशिका डा. शालिनी माहेश्वरी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: शहर में बारिश के चलते हुए फाल्ट, कई जगह बिजली गुल

संबंधित समाचार