आज का राशिफल। 10 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। गैस और वायु रोग उत्पन्न हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी सहज भरोसा न करें। वृष आज सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। …

मेष

आज घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। गैस और वायु रोग उत्पन्न हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी सहज भरोसा न करें।

वृष

आज सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से कई गम्भीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जोड़ों में दर्द की शिकायत होने की संभावना है।

मिथुन

आज ऑफिस में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को हमेशा ध्यान में रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। सहयोगियों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखें।

कर्क

आज अपनी मेहनत और ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग अवश्य करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। जॉब को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह

आज आपके ऊपर सभी कार्य निर्धारित समय पूरे करने का दबाव रहेगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर आशंकित रहेंगे। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध खराब न हो इसका ध्यान रखें। ज्यादा गरम और मिर्च-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें।

कन्या

आज नौकरीपेशा लोग कहीं पर्यटन के लिए छुट्टी ले सकते हैं। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वर्तमान समय उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। आज के काम को कल पर मत टालिये।

वृश्चिक

आज मनोनुकूल कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित होंगे।

धनु

आज एसिडिटी की समस्या आपको हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में तालमेल शानदार रहने वाला है। व्यवसायियों को अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना चाहिये। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

मकर

आज समाज में आपकी छवि बेहतरीन होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। परिजनों की चिन्ता हो सकती है। आप दूसरों की सहायता करने को लेकर तत्पर रहेंगे।

कुंभ

आज बड़े भाई-बहनों से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आप आत्ममन्थन में काफी समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। रिसर्च आदि से जुड़े कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों का विवाह तय हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों से अपने संबंध मधुर रखें। कटु वाणी का प्रयोग न करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।