उन्नाव: अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ, इलाकों में की जा रही ड्रोन से निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। ईद उल अजुहा का पर्व बड़े ही उल्लास से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर की जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा कर मुल्क व समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी। वहीं ईदगाह मस्जिद व जामा मस्जिद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। DM व SP ने ईदगाह …

उन्नाव। ईद उल अजुहा का पर्व बड़े ही उल्लास से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर की जामा मस्जिद, ईदगाह मस्जिद में नमाज अदा कर मुल्क व समाज की सलामती के लिए दुआ मांगी। वहीं ईदगाह मस्जिद व जामा मस्जिद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। DM व SP ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर सुरक्षा समेत अन्य बिन्दुओ का जायजा लिया। वहीं सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी के अलावा संवेदनशील इलाकों मे ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

उन्नाव में बजरीद पर्व पर अराजक तत्व किसी भी तरीके की गड़बड़ी न कर सके इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतर कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। इसके अलावा खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर रखी गई हैं। शहर की ईदगाह मस्जिद में शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने नमाज अदा कराकर, तकरीर पढ़कर देश की अमन-चैन की दुआ मांगी। शहर काजी ने लोगों को लिए दुआएं भी की।

कहा कि आफत, बला, हर मुसीबत से भारत को बचाए मालिक। सभी को हर परेशानी से दूर रखें। इस देश में रहने वालों की सब की हिफाजत फरमाए। बता दें कि कोविड-19 संक्रमण के चलते 2 साल बकरीद का जश्न फीका रहा। इस बार संक्रमण का दायरा कम होने से बकरीद खुशनुमा माहौल में मनाई जा रही है।

घरों में दावत कर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ईदगाह मस्जिद के बाहर कैंप लगाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से मिलकर बधाई दी। प्रशासनिक कैंप में DM रविन्द्र कुमार, SP दिनेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी शशि शेखर सिंह मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: अमन की दुआओं के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

संबंधित समाचार