मुरादाबाद : दुष्कर्म पीड़ित नेपाली किशोरी ने तोड़ा अपनों से नाता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुष्कर्म की सिलसिलेवार घटनाओं से दहशतजदा नेपाली किशोरी का मानवता ही नहीं रिश्तों तक से विश्वास उठ चुका है। नाबालिग ने अपनों का हाथ दोबारा पकड़ने से जहां दो टूक इनकार कर दिया है, वहीं घर लौटने से भी साफ मना कर दिया है। नेपाली किशोरी बाल कल्याण समिति की छांव व निगरानी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दुष्कर्म की सिलसिलेवार घटनाओं से दहशतजदा नेपाली किशोरी का मानवता ही नहीं रिश्तों तक से विश्वास उठ चुका है। नाबालिग ने अपनों का हाथ दोबारा पकड़ने से जहां दो टूक इनकार कर दिया है, वहीं घर लौटने से भी साफ मना कर दिया है। नेपाली किशोरी बाल कल्याण समिति की छांव व निगरानी में जीवनयापन करने पर आमादा है। हालांकि न्यायपीठ के सदस्य अब भी नेपाली दूतावास व नाबालिग के मां-बाप के मुरादाबाद लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

छह जून को सिविल लाइंस पुलिस ने हरथला से 15 वर्षीय किशोरी को बदहवास बरामद किया था। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किशोरी ने बताया कि एक माह में चार लोगों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने रामपुर के दो सगे भाइयों, दिल्ली के 50 वर्षीय असलम व मुरादाबाद के ऑटो चालक नाजिम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी ने सिलसिलेवार दुष्कर्म के असल कुसूरवार अपने मां-बाप को बताया। पीड़िता ने कहा कि रामपुर के इमरान के हाथों उसे नाबालिग उम्र में मां-बाप ने बेच दिया। मां-बाप ने अपनी काली करतूतों को कानूनी अमलीजामा पहनाने की कोशिश में निकाह होने की बात बताई।

महज 15 वर्ष की उम्र में निकाह के भारी बोझ तले दबी किशोरी ने परिजनों के कदम को ही अपनी किस्मत मान लिया। किस्मत के भरोसे कथित ससुराल रामपुर में कदम रखने के बाद अपने ही रिश्तों ने जिस रूप में मर्यादा की सभी दीवारों को तोड़ा, उससे नेपाली किशोरी सहम गई। उसने न सिर्फ रिश्ता ठुकराया, बल्कि समाज के कथित पहरुओं की सक्रियता तक पर सवाल खड़ा किए। किशोरी की वेदना ने बाल कल्याण समिति को झकझोर भी हिल गई।

कथित पति के घर लौटने से भी किया इनकार
किशोरी ने न्यायपीठ से कहा कि वह न तो वापस नेपाल लौटने वाली है और न ही रामपुर में कथित पति के घर। उसे कानून से सिर्फ इंसाफ चाहिए। किशोरी आगे के अपने जीवन को लेकर बेहद संजीदा है। यही वजह है कि बाल कल्याण समिति अब नेपाली किशोरी के स्थाई पुनर्वासन पर विचार कर रही है। उधर सिविल लाइंस पुलिस तीन दुष्कर्म आरोपियों की तलाश कर रही है। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने पहले किया निकाह, फिर दिया तीन तलाक

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा