रायबरेली: भारी सुरक्षा के बीच पूरी हुई बकरीद की नमाज, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
रायबरेली। रविवार को बकरीद की नमाज पूरे जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई है। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। जिला मुख्यालय के ईदगाह, ओवर ब्रिज के नीचे मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। शहर …
रायबरेली। रविवार को बकरीद की नमाज पूरे जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई है। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
जिला मुख्यालय के ईदगाह, ओवर ब्रिज के नीचे मस्जिद में नमाज अदा की गई। इस दौरान शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। शहर के अलावा क्षेत्र के लालगंज, सरेनी, डलमऊ, मतीन गंज, ऊंचाहार, सलोन, नसीराबाद, परसदे पुर, डीह, बछरावां आदि स्थानों पर नमाज अदा की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईदगाह के आसपास प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात था।
जगह जगह दिखा सद्भाव
बकरीद के मौके पर ईदगाहों के पास हिंदू समुदाय के लोग मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद देने के लिए एकत्र थे। ऊंचाहार के ईदगाह पर बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी है। इस दौरान विभिन्न समुदाय के लोग एक दूसरे के घर भी बधाई देने पहुंचे है।
पढ़ें-उन्नाव: अमन चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ, इलाकों में की जा रही ड्रोन से निगरानी
