कानपुर: बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में लाखों लोगों ने अदा की नमाज, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के रहे इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में लाखों की संख्या में नमाजियों बकरीद पर नमाज अदा की और एकदूसरे को फूल देकर मुबारकवाद दिया। बड़ी ईदगाह बजरिया में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों की वजह से सड़क के आधे हिस्से में नमाज पढ़ी गई। ट्रैफिक भी डाइवर्ट किया गया। सुबह नमाज शुरू हुई। डीएम विशाख …

कानपुर। शहर की ईदगाहों व मस्जिदों में लाखों की संख्या में नमाजियों बकरीद पर नमाज अदा की और एकदूसरे को फूल देकर मुबारकवाद दिया। बड़ी ईदगाह बजरिया में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों की वजह से सड़क के आधे हिस्से में नमाज पढ़ी गई। ट्रैफिक भी डाइवर्ट किया गया। सुबह नमाज शुरू हुई। डीएम विशाख जी और पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा भी मौजूद रहे।

नमाज के बाद अधिकारियों के साथ शांति और अमन का पैगाम देने के लिए सफेद कबूतर व गुब्बारे भी छोड़े। सभी ने एक-दूसरे को फूल देकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आज 3 टाइम पानी सप्लाई सुनिश्चित की गई।।

शहरकाजी मुफ्ती साकिब अदीब ने अपील की है कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें, कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें। शहरकाजी मुफ्ती यूनुस रजा ओवैसी ने बताया कि बकरीद पर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें। ऐसा काम न करें, जिससे एक दूसरे की भावनाएं आहत हों। बकरीद को लेकर कानपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पूरे जिले में मजिस्ट्रेट मुस्तैद कर दिए गए हैं। एडीएम सिटी अतुल कुमार को शहर और एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार को ग्रामीण क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी सभी एसीएम और एसडीएम को मुस्तैद कर दिया गया है। मस्जिदों के बाहर भी मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। डीएम विशाख जी ने बताया कि बकरीद को लेकर पूरे जिले में अलर्ट है। धारा 144 लागू है। ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में समय घोषित कर दिया गया है।

पढ़ें-मुरादाबाद : ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संम्पन्न, गले मिलकर दी बधाई

संबंधित समाचार