Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री के निजी घर में आग लगा दी थी। हालांकि, अब प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने ही प्रधानमंत्री के घर में आग लगाई है। लेकिन अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे …

कोलंबो। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को प्रधानमंत्री के निजी घर में आग लगा दी थी। हालांकि, अब प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने ही प्रधानमंत्री के घर में आग लगाई है। लेकिन अब पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा
श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण हालात बदतर हो गए हैं। सड़कों पर उतरी जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है और तोड़फोड़ की। वहीं, प्रदर्शनकारियों और श्रीलंका पुलिस के बीच हिंसक झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

13 जुलाई को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देंगे इस्तीफा
श्रीलंका में भारी बवाल के बीच 13 जुलाई को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बारे में स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सूचित किया है कि वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे देंगे।

Image

जानिए श्रीलंका संकट में अब तक क्या-क्या हुआ?

  • 15 मार्च 2022 : प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे परिवार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया। श्रीलंका सरकार ने आनन-फानन में खाद्य वस्तुओं पर इमरजेंसी लगा दी गई
  • दो अप्रैल 2022 : राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका में आपातकाल लगाया गया। हालांकि, पाच दिन में ही यह वापस ले लिया गया।
  • चार अप्रैल 2022 : श्रीलंका में प्रदर्शन को देखते हुए 26 मंत्रियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इनमें महिंद्रा राजपक्षे के बेटा नमल भी शामिल था।
  • छह मई 2022 : श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन अधिक उग्र हो गया। जगह-जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद दोबारा आपतकाल लगाया गया।
  • नौ मई 2022 : भारी विरोध प्रदर्शन के बाद महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री बनाए गए।
  • पांच जुलाई 2022 : प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के दिवालिया होने की घोषणा की, जिसके बाद प्रदर्शनकारी फिर उग्र हो गए।
  • नौ जुलाई 2022 : प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के गल्सा हिल्स (राष्ट्रपति भवन) पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति गोटबाया भाग गए।

एक महीने तक स्पीकर रहेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन पर जनता के कब्जे के बाद दबाव बढ़ा तो प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस्तीफे से पहले पीएम ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी, जिसमें असेंबली स्पीकर महिंदा यप्पा अभयवर्धने को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का प्रस्ताव रखा। श्रीलंकाई संविधान के अनुसार- राष्ट्रपति इस्तीफा दे, तो स्पीकर एक महीने के लिए अंतरिम राष्ट्रपति बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका की स्थिति पर नजर रख रहा आईएमएफ, राजनीतिक संकट जल्द हल होने की उम्मीद

संबंधित समाचार