दक्षिण अफ्रीका : जोहान्सबर्ग के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 लोगों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोहान्सबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में बार में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात …

जोहान्सबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में बार में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में कुछ संरक्षकों पर गोलीबारी की। पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि सामूहिक गोलीबारी क्यों हुई। गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और घायल एक अन्य व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है।

गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने कहा कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये लोगों का एक समूह था, जिन्होंने संरक्षकों को गोली मारी। मावेला ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां मौजूद लोग यहां लाइसेंस-धारक बार में जश्न मना रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की। इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूक का इस्तेमाल किया गया है और वे बेतरतीब ढंग से गोलीबारी कर रहे थे। आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहे थे।’’

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, पीएम रानिल विक्रमसिंघे के घर आगजनी मामले में तीन लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार