अयोध्या: प्रेम प्रसंग के चलते घर में हुआ विवाद, युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पाराताजपुर गांव के पूरब स्थित गौरा तालाब के पास आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे 18 साल के युवक का शव लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। युवक मृतक पाराताजपुर गांव का ही निवासी है। हैरिंग्टनगंज पुलिस …

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पाराताजपुर गांव के पूरब स्थित गौरा तालाब के पास आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे 18 साल के युवक का शव लटका मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। युवक मृतक पाराताजपुर गांव का ही निवासी है। हैरिंग्टनगंज पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर निवासी प्रेम कुमार कोरी बेटा राजेन्द्र कोरी का शव गांव के पूरब स्थित गौरा तालाब के पास आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटका दिखाई दिया। रविवार सुबह लगभग साढे़ छह बजे ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।

बकरीद त्यौहार की सतर्कता के चलते पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना का कारण जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों का दबी जुबान से कहना है कि युवक प्रेम कुमार का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

जिसकी जानकारी के बाद रविवार की अलसुबह प्रेम कुमार के पिता एवं माता ने उसे डांटा फटकारा था। जिसके बाद युवक प्रेम कुमार ने अपने माता-पिता से कहासुनी भी कर ली थी और क्रोधित होने के उपरांत वह घर से लापता हो गया था।

पढ़ें-उन्नाव: मायके आई विवाहिता का बाग में फंदे से लटका मिला शव, मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार