Nora Fatehi Photos : पिंक साड़ी में नोरा फतेही ने कराया फोटोशूट, खूबसूरत अदाएं देख फैंस हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही यूं तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स और डांस हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब नोरा फतेही ने पिंक साड़ी में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे नोरा कहर ढाह रही हैं। पिंक कलर की साड़ी पहने नोरा फतेही बला की खूबसूरत लग …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही यूं तो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स और डांस हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब नोरा फतेही ने पिंक साड़ी में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे नोरा कहर ढाह रही हैं।

पिंक कलर की साड़ी पहने नोरा फतेही बला की खूबसूरत लग रही है। नोरा के चेहरे का ये नूर किसी को भी दीवाना बना सकता है। साड़ी में नोरा फतेही की ये कातिलाना अदाएं फैंस के दिलों की धड़कनें और भी तेज कर रही हैं।

नोरा ने पिंक लिपस्टिक, आई शैडो और फाउंडेशन लगाया है। नोरा ने हाई हील्स को पहनकर अपने लुक को पूरा किया, जो उनके पहनावे के लिए एक बढ़िया चॉइस है।

साड़ी में नोरा फतेही को देखने के बाद लोगों के दिलों में खलबली मच गई है। नोरा फतेही की पोस्ट पर ?wow??…Super hot, Gorgeous ? और Awsome?? जैसे कमेंट्स की बरसात हो रही है।

नोरा फतेही अक्सर अपने ग्लैमरस लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने रिएलिटी शो में व्यस्त हैं। नोरा फतेही वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में गजब की लगती हैं। नोरा फतेही का साड़ी लुक भी काफी पसंद किया जाता है।

ये भी पढ़ें : Payal-Sangram Wedding: सुर्ख जोड़े में चांद सी दुल्हन बनीं पायल, देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

संबंधित समाचार