गौतम बुद्ध नगर: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा सांसद भोला सिंह, एक्‍सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसी दौरान पीछे से आ रही सांसद की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसी दौरान पीछे से आ रही सांसद की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। सांसद की ओर से ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक्‍सप्रेसवे थाने में तहरीर दी गई है।

बुलंदशहर के बहलीमपुरा गांव के रहने वाले रवल सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह गाड़ी ड्राइवर हैं। सांसद डॉ. भोला सिंह और कांस्‍टेबल नितिन को लेकर वे बुलंदशहर से दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 11.15 बजे ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक कर अचानक उनकी गाड़ी के आगे आकर ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी गाड़ी ट्रक से टकराकर आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद और अन्य लोग एयर बैग खुलने से बाल-बाल बच गए। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-आगरा : भाजपा सांसद ने अखिलेश को बताया ‘ट्विटर पुत्र’, सपा को लेकर कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार