बुलंदशहर : सम्पति के लालच में देवर ने भाभी को मार डाला, खेत में दबा मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। सम्पति के लालच में देवर ने अपनी विधवा भाभी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को खेत में दफ़न कर दिया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ तो पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिससे साड़ी घटना सामने आ गयी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी विधवा …

बुलंदशहर, अमृत विचार। सम्पति के लालच में देवर ने अपनी विधवा भाभी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने शव को खेत में दफ़न कर दिया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ तो पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिससे साड़ी घटना सामने आ गयी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी विधवा महिला की हत्या कर शव को उसके देवर ने गांव के निकट एक खेत में दफन कर दिया। बताया गया कि महिला तीन दिन से लापता थीं। मृतका के मायके पक्ष द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने देर शाम उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर ने संपति के कारण अपनी विधवा भाभी की हत्या कर शव को दबा दिया।

औरेया जनपद के विधूना थाना क्षेत्र के गांव तिलक नगर निवासी सीमा (45) की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व जहांगीराबाद के गांव कुरैना निवासी युवक मान सिंह के साथ हुई थी। बताया गया कि करीब 2 वर्ष सीमा के पति मान सिंह की मृत्यु हो चुकी है। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मृतका गांव में अकेली रह कर अपनी गुजर बसर कर रही थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व सीमा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

शुक्रवार को मायके पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद थाना पुलिस ने मृतका के देवर को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने बताया कि उसने सीमा की हत्या कर शव को गांव के निकट एक खेत में दबा दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: व्यापारी की हत्या को खुदकुशी बताया मगर खुद नहीं बदल पाए धारा

संबंधित समाचार