कन्नौज : तीन दिन से गायब युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार । सौरिख थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर गांव के बाहर पेड़ पर तीन दिनों से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहायता से शव की शिनाख्त कराई है। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर …

कन्नौज, अमृत विचार । सौरिख थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर गांव के बाहर पेड़ पर तीन दिनों से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहायता से शव की शिनाख्त कराई है। पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के उड़ेलापुर एवं सराय प्रताप गांव के बीच में स्थित ईजलपुर गांव निवासी बांकेलाल पाल के खेत में खड़े चीड़ के पेड़ पर तीन दिन पुराना युवक का शव शर्ट से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शिनाख्त कराई गई इस दौरान मृतक की बहन गायत्री देवी ने पहने चप्पल एवं कपड़ों से भाई अरविंद कुमार उर्फ टीटू (20) पुत्र सुरेंद्र सिंह पाल निवासी ईजलपुर के रूप में पहचान की। बताया कि शुक्रवार सुबह घर से खाना खाकर बगैर कुछ बताएं निकला था घर न पहुंचने से परिजनों ने दिल्ली पिता के पास जाने का अंदेशा जताया था। फिलहाल इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

मृतक का पिता सुरेंद्र सिंह पाल दिल्ली के उत्तम नगर में प्राइवेट नौकरी करता है। युवक उन्हीं के साथ रहता था जबकि मृतक का बड़ा भाई मनमोहन हरियाणा के पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। मां सरोजनी देवी बेटी काजल एवं गायत्री व छोटे बेटे योगेश के साथ घर पर रहती है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव पुराना होने से दुर्गंध आने लगी और शरीर में कीड़े पड़ गए। शव के नीचे काफी मात्रा में खून पड़ा था जो काला पड़ चुका है।

बहन गायत्री ने बताया बांकेलाल का खेत जोतने गांव निवासी युवक अपने ट्रैक्टर से शुक्रवार को आया था लेकिन खेत को थोड़ा ही जोत कर वापस लौट गया और घटना के संबंध में किसी को जानकारी भी नहीं दी। शव खराब हो जाने के कारण पुलिस को नीचे उतारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब और कोल्डड्रिंक की मिली खाली बोतल

लटकते शव के पास शराब एवं कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल जबकि कुछ दूरी पर नमकीन का खाली पाउच मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीण तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं । सवाल है कि युवक ने शराब पीकर आत्महत्या की या किसी के द्वारा पिलाकर हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें –रायबरेली : पेड़ से लटकता मिला एक दिन पहले लापता युवक का शव

संबंधित समाचार