हरदोई : परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रखकर सड़क पर लगाया जाम, नामजद एफआईआर की मांग
हरपालपुर/ हरदोई, अमृत विचार। अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी एक किशोर की शनिवार को जब वह अपने घर से टहलने के लिए निकला हुआ था तभी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसके इलाज के दौरान मौत हो गई थी, रविवार की शाम शब गांव पहुंचते ही गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ …
हरपालपुर/ हरदोई, अमृत विचार। अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी एक किशोर की शनिवार को जब वह अपने घर से टहलने के लिए निकला हुआ था तभी बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसके इलाज के दौरान मौत हो गई थी, रविवार की शाम शब गांव पहुंचते ही गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बेड़ीजोर चौराहे पर जाम लगा दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी मोहित पुत्र रामवीर का शव पोस्टमार्टम होने के बाद गांव पहुंचते ही अरवल पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बेड़ीजोर चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया, ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने दहेलिया मार्ग व हरपालपुर आने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़े कर दिए।
अरवल थाने के कुछ पुलिसकर्मी गश्त से वापस आ रहे थे तो वहां घटनास्थल पर पहुंच गए जिन्हें गुस्साए ग्रामीणों ने खदेड़ते हुए पथराव भी कर दिया, जब इस बात की जानकारी अरवल पुलिस को लगी तो भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,मामला तूल पकड़ते देखते ही हरपालपुर,लोनार पुलिस मौके पर पहुंच गई,ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
मृतक मोहित के पिता रामवीर अरवल पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस के द्वारा जो मुकदमा लिखा गया है उसमें बाइक चालक का नाम नहीं दर्शाया गया है,अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया, इसी बात को लेकर ग्रामीणों के साथ मिलकर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह व सीओ अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे, एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाते हुए उन्हें तहसील प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता देने की बात कही है तथा एफआईआर में बाइक चालक का नाम भी बढाने का आश्वासन दिया,ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें –कानपुर : अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
