लखनऊ : मायावती ने संगठन को दिया निर्देश, बोलीं- धोखा देने वालो से रहें दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने संगठन के लोगों से धोखेबाजों और विश्वासघातियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि पार्टी और संगठन को मिशनरी आधार पर ही तैयार करें। रविवार को उन्होनें राजस्थान प्रदेश पार्टी के स्टेट व ज़ि़लों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक …

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने संगठन के लोगों से धोखेबाजों और विश्वासघातियों से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि पार्टी और संगठन को मिशनरी आधार पर ही तैयार करें।

रविवार को उन्होनें राजस्थान प्रदेश पार्टी के स्टेट व ज़ि़लों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में राजनीतिक गतिविधियों, वहाँ के साम्प्रदायिक हालात, विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों, पार्टी संगठन के कार्यकलापों, जनाधार को बढ़ाने के सम्बन्ध में सक्रियता आदि के बारे में विस्तार से चर्चा व गहन समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि ​राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी, भाजपा से मुस्तैदी से लड़ने की वजाय, खासकर बी.एस.पी. को ही तरह-तरह से आघात पहुँचाने व पार्टी विधायकों को तोड़ने आदि के स्वार्थ में ही लगी रहती है, जिसके प्रति आगे समुचित सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना कोलेकर जहां कांग्रेस सरकार हालात का सही आकलन करके लोगों के लिए सुरक्षा की व्यवस्था करने में विफल रही है, वहीं भाजपा इस घटना की आड़़ में संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ में ही व्यस्त। कांग्रेस व भाजपा दोनों अराजक तत्वों के तुष्टीकरण को तत्काल रोक लगाएं।

मायावती ने कहा कि सभी सरकारों की जिम्मेदारी अराजकता को संरक्षण देना नहीं बल्कि उसको हर हाल में रोकना होना है, जिसके अभाव में ही अनेकों प्रकार के संकटों से जूझ रहे देश में हर तरफ तनाव एवं अफरातफरी आदि का अति-दुःखद माहौल। ​सेना में नई ठेके वाली अस्थाई ’अग्निपथ’ भर्ती योजना से राजस्थान के मेहनती नौजवानों में भी काफी निराशा है।

राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान व रस्साकशी आदि के अलावा विरोधी पार्टी भाजपा की संकीर्ण व नकारात्मक रवैये आदि के कारण राजस्थान की गरीब व मेहनतकश जनता काफी त्रस्त है, जिसको पूरी तरह से विश्वास में लेकर आगे बढ़ने का प्रयत्न करना है ताकि अगली बार सत्ता में बी.एस.पी. की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें –देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही है बकरीद, मायावती ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

संबंधित समाचार