बरेली: अब नगर निगम में मानचित्रों का हो सकेगा डिजिटलीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान रिलीव हो गए हैं। उनके जाने के बाद निगम में अब पुराने नक्शों का डिजिटलीकरण हो सकेगा। उनके रहते यह काम इसलिए नहीं हो पा रहा था, क्योंकि जिस कंप्यूटर पर यह काम होना था, वह उन्होंने अपने कक्ष में लगवा लिया था। इस वजह …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान रिलीव हो गए हैं। उनके जाने के बाद निगम में अब पुराने नक्शों का डिजिटलीकरण हो सकेगा। उनके रहते यह काम इसलिए नहीं हो पा रहा था, क्योंकि जिस कंप्यूटर पर यह काम होना था, वह उन्होंने अपने कक्ष में लगवा लिया था। इस वजह से लगभग एक माह से यह काम रुका था।

इस नई व्यवस्था से रिकार्ड डिजिटलीकरण से निगम में अभिलेख नहीं मिलने की प्रथा पर विराम लग सकेगा। नगर निगम में अंग्रेजों के जमाने के नक्शे हैं। शहर का विकास और विस्तार होता गया। शुरुआत में नक्शे के अनुसार विकास और विस्तार भी हुआ लेकिन फिर नक्शे गौण होते गए। अब हालत यह है कि नक्शे में जिस जगह नाला है, उस पर मार्केट बन गई है। नक्शे में जिस जगह निगम की जमीन है, वहां कालोनी विकसित हो गई है। कपड़ों पर बने नक्शे अभी तक संभाल कर रखे गए हैं। अब उन्हें डिजिटलीकरण कर सहेजने की बात चल रही है।

नगर निगम में अभिलखों के डिजिटलीकरण के लिए नया कंप्यूटर और प्रिंटर खरीद कर लाया गया था। इस सिस्टम को पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण के लिए प्रयोग में लाना था, लेकिन नया सिस्टम आते ही पर्यावरण अभियंता ने इसे अपने कक्ष में रखवा लिया। इस दौरान किसी भी जिम्मेदार ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि डिजिटलीकरण का कार्य इससे कितना हुआ। अब जब पर्यावरण अभियंता लखनऊ के लिए रिलीव हो गए तो उनके कमरे में रखा नया सिस्टम हटाने की कवायद शुरू हुई। नए अधिशासी अभियंता के आने से पहले नए सिस्टम को नई जगह पर लगाने की जगह तलाश की जा रही है। यह भी चर्चा है कि नए कंप्यूटर को रिकार्ड रूम में रखा जाए तो सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: Twitter पर की शिकायत तो चढ़ा नए SSP का पारा, जनता बोली- साहब…खिसिया काहे रहे

संबंधित समाचार