गोरखपुर : एबीवीपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गोरखपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के उपनगर मालवीयनगर तथा खोराबार नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम खोराबार ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डायमेंशन क्लासेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मिश्र ने …
गोरखपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के उपनगर मालवीयनगर तथा खोराबार नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम खोराबार ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डायमेंशन क्लासेज के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित किया यह कार्यक्रम अत्यंत ही प्रशंसा योग्य है। मुझे इस कार्यक्रम मे बतौर अतिथि उपस्थित होना का सौभाग्य प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने प्रतिभागियों से कहा की प्रतियोगिता में प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए जिससे हमें अपनी क्षमता का ज्ञान होता है। एबीवीपी गोरक्ष प्रांत सहमंत्री हर्षवर्धन सिंह ने परिषद का विषय रखते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं। 1947 देश के आजादी के बाद जब देश राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहा था, तब विद्यार्थी परिषद का एक अभियान शुरू हुआ। विद्यार्थी परिषद ने यह मत रखा कि छात्रशक्ति-राष्ट्रशक्ति है। तब से शिक्षण संस्थानों में अन्य छात्र संगठनों ने भी छात्र शक्ति का जय घोष करने लगे हैं।
एबीवीपी द्वारा ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत आयोजित हुए प्रतियोगिताओं में टॉप-30 प्रतिभागियों सहित बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें –गोरखपुर : बीएड प्रवेश परीक्षा में एबीवीपी ने निभाई जिम्मेदारी, अभ्यर्थियों की मदद को आये आगे
