गोरखपुर : शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नेपाल तक है गिरोह का नेटवर्क
गोरखपुर, अमृत विचार। कैण्ट और सर्विलांस की सयुक्त टीम ने मोहरीपुर थाना चिलुआताल निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश सुनील चौहान को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर लूट और डकैती, हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनो से फरार चल रहा था। सुनील के पास पुलिस को एक नाजायज कट्टा 315 बोर और …
गोरखपुर, अमृत विचार। कैण्ट और सर्विलांस की सयुक्त टीम ने मोहरीपुर थाना चिलुआताल निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश सुनील चौहान को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर लूट और डकैती, हत्या के 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनो से फरार चल रहा था। सुनील के पास पुलिस को एक नाजायज कट्टा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।
बताया जाता है कि वह नेपाल से बैठकर बड़े- बड़े कारोबारियों की रेकी कर उत्तर प्रदेश में उनके साथ लूट और डकैती करता था । चिलुआताल का रहने वाला सुनील गोरखपुर में कई घटनाओं में फरार चल रहा था। उसपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। आज कैंट पुलिस और सविलांस सेल की संयुक्त टीम ने सुनील चौहान को हीरापुरी कालोनी के पास रेलवे रोडवेज चौराहा से गिरफ्तार किया ।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बदमाश सुनील चौहान का एक संगठित गिरोह है। जो नेपाल राष्ट्र में कारोबारियों / व्यापारियों की रैकी कर उनके साथ लूट एवं डकैती जैसे संगीन अपराध कराता है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद : दुष्कर्म पीड़ित नेपाली किशोरी ने तोड़ा अपनों से नाता
