बरेली: आरोग्य मेलों में 21 फीसदी त्वचा रोगी निकले
अमृत विचार, बरेली। जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोग्य मेलों में कुल 3136 मरीजों को परामर्श दिया गया, जिनमें सबसे अधिक 674 त्वचा रोगी मिले। इन सभी को उचित इलाज के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं मेले …
अमृत विचार, बरेली। जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आरोग्य मेलों में कुल 3136 मरीजों को परामर्श दिया गया, जिनमें सबसे अधिक 674 त्वचा रोगी मिले। इन सभी को उचित इलाज के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। वहीं मेले में आए 665 मरीजों की कोरोना जांच भी की गई।
इसके साथ 31 गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। बीते दिनों अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण यानि एडी हेल्थ डा. दीपक ओहरी ने देहात क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी पर लगने वाले आरोग्य मेले का निरीक्षण किया था जिसमें डाक्टर के साथ अन्य स्टाफ भी गायब मिला था, लेकिन अब अधिकारियों का निरीक्षण कागजों तक ही सीमित रह गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सवारी का इंतजार कर रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर, चालक फरार
