बॉबी देओल और काजोल ने फिल्म ‘गुप्त’ की मनाई सिल्वर जुबली, इस तरह किया सेलिब्रेट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म गुप्त की सिल्वर जुबली को सेलिब्रेट किया है। राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म गुप्त को प्रदर्शित हुये 25 साल हो गए हैं। फिल्म गुप्त में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभायी थी। गुप्त में काजोल ने नेगेटिव …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और एक्ट्रेस काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म गुप्त की सिल्वर जुबली को सेलिब्रेट किया है। राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म गुप्त को प्रदर्शित हुये 25 साल हो गए हैं। फिल्म गुप्त में बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

गुप्त में काजोल ने नेगेटिव किरदार निभाया था, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया था। फिल्म गुप्त बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

फिल्म गुप्त के 25 साल पूरे होने पर बॉबी देओल और काजोल ने फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की है। सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के हाथ में खंजर दिखाई दे रहा हैं। वीडियो में काजोल और बॉबी जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते दिख रहे हैं।

पढ़ें-एक्शन जॉनर की फिल्में पसंद करती है दिशा पटानी, कहा- मुझे एक्शन थ्रिलर पसंद

संबंधित समाचार