Sultanpur: कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में युवक को मारी गोली, लखनऊ में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ही एक युवक को रविवार की रात में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा ने घटना स्थल का जायजा लेकर खुलासा के लिए पुलिस टीम …

सुलतानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में ही एक युवक को रविवार की रात में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा ने घटना स्थल का जायजा लेकर खुलासा के लिए पुलिस टीम गठित की है।

कादीपुर कोतवाली के कस्बा निवासी गौरव सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र-22 बर्ष को टीचर्स कालोनी कस्बा कादीपुर में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी ने गोली मार दी। गम्भीर रूप से घायल अवस्था में गौरव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान लखनऊ में गौरव की मौत हो गई।

एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि सभी संभावनाओं पर अपनी जांच की जा रही है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि गौरव सिंह के ऊपर चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एक में 376 तथा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित है। यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक के बाबा इसी थाना क्षेत्र के ह्ट्रिरीशीटर थे। पुलिस द्वारा व्यक्तिगत रंजिश से लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की गई है। टीमें गठित की गई है।

पढ़ें-बहराइच: बीईओ के निरीक्षण में मिले सभी शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी ने करवाया प्रार्थना

संबंधित समाचार