अयोध्या: भाभी पर चाकू से हमला करने वाला देवर गया जेल, पीड़िता ने करवाई थी शिकायत
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने ही पति व देवर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक कस्बे के शिवपुरी कालोनी …
अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने ही पति व देवर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक कस्बे के शिवपुरी कालोनी निवासिनी निशा देवी पत्नी अजय निषाद का आरोप है कि रविवार रात उसका पति अजय व देवर संजय शराब पीकर किसी विवाद को लेकर उसकी बेटी व देवर विजय को गाली देते हुए मारने पीटने लगे।शोर शराबा सुनकर जब लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सुबह उसका देवर संजय वापस आया और उस पर चाकू से वार किया। चाकू उसके बाये आंख के नीचे लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गई। विवेचक संजीव कुमार के मुताबिक आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पढ़ें–आगरा: शादी के बाद ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पायल और संग्राम, देखें फोटो
