सचिन तेंदुलकर ने नोवाक जोकोविच को विंबलडन खिताब जीतने पर दी बधाई, कहा- 21वां ग्रैंड स्लैम मुबारक हो चैंपियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को खेले गए विंबलडन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। जोकोविच अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। नडाल के नाम …

नई दिल्ली। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने रविवार को खेले गए विंबलडन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। जोकोविच अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब जीतने के मामले में राफेल नडाल से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम हैं। 20 खिताब जीतने वाले रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जोकोविच के लगातार चार बार विंबलडन खिताब जीतने पर तारीफ की है और नोवाक जोकोविच को अपना सातवां विंबलडन खिताब जीतने पर बधाई दी है।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘लगातार लगातार चौथा विंबलडन कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। संयम, फोकस और निरंतरता वर्षों से उनके खेल की पहचान रही है। नोवाक को इस जीत के बाद निक किर्गियोस और स्टाफ की सराहना करते हुए देखना अच्छा लगा। 21वां ग्रैंड स्लैम मुबारक हो चैंपियन।

जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी
नोवाक जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह उनका 32वां ग्रैंड स्लैम फाइनल था। उन्होंने रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा है। फेडरर 31 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं। राफेल नडाल 30 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंचे हैं। जोकोविच आठवीं बार विंबलडन फाइनल खेले हैं। वहीं निक किर्गियोस के करियर का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG : टी20 श्रृंखला की लय को एकदिवसीय श्रृंखला में जारी रखना चाहेगी भारतीय टीम

संबंधित समाचार