बहराइच: तहसीलदार द्वारा नहीं जारी किया जा रहा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। धनगर (पाल) समाज के लोग सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप लगाया। सभी का कहना है कि वर्ष 2019 में शासनादेश जारी होने के बाद भी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। राष्ट्रीय धनगर महासभा के आह्वान पर सोमवार …

बहराइच। धनगर (पाल) समाज के लोग सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र न बनाने का आरोप लगाया। सभी का कहना है कि वर्ष 2019 में शासनादेश जारी होने के बाद भी अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय धनगर महासभा के आह्वान पर सोमवार को धनगर समाज के लोग मिहिपुरवा तहसील पहुंचे। यहां पर सभी एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। समाज के लोगों का कहना है कि 24 जनवरी वर्ष 2019 को सरकार ने पाल (गड़ेरिया) बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल कर दिया था। इसके बाद भी तहसीलदार मिहिपुरवा द्वारा सभी का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर का कहना है कि इससे पूर्व कई लोगों के प्रमाण पत्र बने, लेकिन तहसीलदार ने डीएम को गलत रिपोर्ट भेज दी। जिलाध्यक्ष राजित राम ने कहा कि तहसीलदार जान बूझकर समाज के लोगों को परेशान कर रहे हैं। अधिवक्ता शिवनंदन धनगर ने कहा कि अनुसूचित जाति के क्रमांक संख्या 27 पर अंकन होने के बाद भी तहसीलदार मनमानी कर रहे हैं। सभी ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। इस दौरान राधेश्याम, राम नरेश, अमिरका प्रसाद, दुर्गेश कुमार, राजकुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-बाराबंकी में भी बनेगा मेडिकल कॉलेज, महादेवा के विकास को मिलेगी गति: राज्यमंत्री सतीश चंद्र

संबंधित समाचार