भंसाली की ‘हीरामंडी’ में काम करेंगी मुमताज! मनीषा कोइराला ने शेयर किया पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज, फिल्म ‘हीरामंडी’ में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म ‘हीरामंडी’ को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है। इसमें मनीषा कोईराला, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं में हैं। कोइराला …
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज, फिल्म ‘हीरामंडी’ में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म ‘हीरामंडी’ को निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है।
इसमें मनीषा कोईराला, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा भी अहम भूमिकाओं में हैं। कोइराला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में मनीषा, संजय लीला भंसाली और मुमताज के साथ नजर आ रही हैं।
फोटो शेयर करते हुए को शेयर कर मनीषा कोइराला ने लिखा है, ‘लेजेंड्स की कंपनी में। मुझे ऐसे कमाल के क्रिएटिव लोगों के साथ रहना बहुत पसंद है। मेरा चेहरा सबकुछ बयां कर रहा है।
‘हीरामंडी’ की कहानी हिंदुस्तान और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। भंसाली का यह बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।
पढ़ें-जॉन अब्राहम ने शुरू की ‘तेहरान’ की शूटिंग, फिल्म 26 जनवरी को होगी रिलीज
