सुल्तानपुर: पुल पर काम कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत
सुल्तानपुर। जिले के कोतवाली देहात के गोमती नदी के बभनगवां घाट पर बन रहे पुल पर बिना सेफ्टी किट के काम कर रहा मजदूर नीचे गिर गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात थाने के बभनगवां घाट पर गोमती …
सुल्तानपुर। जिले के कोतवाली देहात के गोमती नदी के बभनगवां घाट पर बन रहे पुल पर बिना सेफ्टी किट के काम कर रहा मजदूर नीचे गिर गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात थाने के बभनगवां घाट पर गोमती नदी पर पुल बनाया जा रहा है।
पुल का काम अंतिम स्थिति में है। रेलिंग और स्लैब का काम चल रहा है। पुल पर रेलिंग बनाने को लोहे की चद्दर को जोड़कर फाउंडेशन बनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी जिले के बेवाना क्षेत्र का मजदूर विपिन कुमार (43) लोहे की चद्दर को हथौड़ी मारकर निकाल रहा था। तभी अचानक वह चद्दर समेत नीचे गिर गया।
गंभीर रूप से घायल मजदूर को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल तथा वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचने पर मजदूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है।
यह भी पढ़ें:-रामपुरः टूटे पड़े तार की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
