अयोध्या स्टेशन पर साबरमती के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या धाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की सुबह एक शख्स ने साबरमती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा अयोध्या धाम स्थित रेलवे …

अयोध्या। अयोध्या धाम जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की सुबह एक शख्स ने साबरमती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा अयोध्या धाम स्थित रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के पोल संख्या 960/28 के पास हुआ।

वाराणसी से आ रही साबरमती एक्सप्रेस के सामने एक 48 वर्षीय शख्स ने छलांग लगा दी। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अयोध्या जीआरपी चौकी प्रभारी एके पांडे ने बताया कि मृतक व्यक्ति के पास से कोई सुसाइड प्राप्त नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

व्यक्ति की पहचान की जा रही है। घटना के वक्त प्लेटफार्म पर एक मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी, जिस कारण स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हो सकी। रेलवे पुलिस स्टेशन पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से पुलिस या पता लगाने में जुटी है कि सुसाइड से पहले कितने समय से प्लेटफार्म पर था। साथ ही व्यक्ति की मौत के कारणों का भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर : मिट्टी खनन में हुई हत्या से इलाके में दहशत, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता