शाहजहांपुर: महिला को मानसिक मंदित बता बच्चों समेत डाली पोस्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शरारती तत्व कब-क्या कर बैठें, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से थाना खुटार क्षेत्र की एक महिला और उसके चार बच्चों का फोटो अपलोड कर उसे मानसिक मंदित बता दिया। इतना ही नहीं, पोस्ट में यह …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शरारती तत्व कब-क्या कर बैठें, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से थाना खुटार क्षेत्र की एक महिला और उसके चार बच्चों का फोटो अपलोड कर उसे मानसिक मंदित बता दिया। इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी लिख दिया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है, उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो बताया जाए।

सोमवार को सोशल मीडिया पर फोटो और खबर वायरल हुई तो कुछ लोगों ने उस महिला से संपर्क किया, तो पता चला कि महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अपने घर पर ही है। जब उसे पोस्ट के बारे में बताया गया और फोटो दिखाया गया, तो वह पति के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला खुटार थाना क्षेत्र के गांव नरौठा हंसराम का है। गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार को एक युवक ने अपने फेसबुक आईडी पर उसकी और उसके चार बच्चों की फोटो को अपलोड कर पोस्ट कर दिया है। युवक ने लिखा है कि यह महिला की दिमागी हालत खराब है, जिसके बारे में पता हो तो जानकारी दें।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट डालने से वह काफी आहत है। उसने पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले उन्हें अभी कोई जानकारी नही है। तहरीर मिलती है, तो मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- जलालाबाद: रामगंगा में ओवरलोड हुई नाव पलटी, हादसा बचा

 

संबंधित समाचार