अफगानिस्तान में हैजा से 20 बच्चों की मौत, 120 से अधिक बच्चे संक्रमित
काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में हैजा फैलने से 20 बच्चों की मौत हो गई। मीडिया द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। पजवोक न्यूज एजेंसी ने सूचना विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद कासिम रियाज के हवाले से कहा कि बगलान जिले के 120 से अधिक बच्चे इस बीमारी की चपेट में …
काबुल। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में हैजा फैलने से 20 बच्चों की मौत हो गई। मीडिया द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। पजवोक न्यूज एजेंसी ने सूचना विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद कासिम रियाज के हवाले से कहा कि बगलान जिले के 120 से अधिक बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं।
उन्होंने कहा कि हैजा एक खतरनाक संक्रामक रोग है, जिसका समय पर इलाज न होने के कारण कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। यह जीवाणु हैजा बैक्टीरिया से बासी भोजन और दूषित पानी के सेवन से होता है। मरीजों को तीव्र दस्त होने लगते हैं, जिससे व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और उसकी मौत हो जाती है।
है।
जल्द से जल्द करना चाहिए उपचार
हैजा का उपचार जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए, उपचार का लक्ष्य उल्टी और दस्त के कारण हुई पानी की कमी और शारीरिक लवण के नुकसान की पूर्ति करना है। इसके लिए रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन जैसे ओआरएस का इस्तेमाल किया जाता है। इंट्रावीनस फ्लूइड्स यानी तरल पदार्थों को नसों के जरिए शरीर में पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
ये भी पढ़ें:- तुस्सी कमाल कर दित्ता दादी … 94 साल की भगवानी देवी ऐसे दौड़ीं की बन गईं वर्ल्ड चैंपियन, देखें Video
