विजय देवरकोंडा और अनन्‍या का यह जबरदस्‍त आइटम नंबर देखकर आप भी बजाने लगेंगे सीटियां!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ का पहला गाना अकड़ी-पकड़ी रिलीज कर दिया गया है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ को चर्चा में है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का पहला गाना …

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ का पहला गाना अकड़ी-पकड़ी रिलीज कर दिया गया है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ को चर्चा में है।

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का पहला गाना अकड़ी-पकड़ी रिलीज कर दिया गया है। एनर्जी से भरे इस डांस ट्रैक में विजय और अनन्या का धमाकेदार डांस देख प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहे है। दोनों के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को लेकर अपनी रुचि दर्शाते हुए गाने पर काफी लाइक्स और कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।

लाइगर में विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-वरुण धवन के ‘नाच पंजाबन’ पर अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा ने लगाये ठुमके, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार