बरेली: बदायूं रोड के नाले का मलबा सड़क पर देख नगर आयुक्त का चढ़ा पारा, दिए सख्त निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंदिर मार्गों की लगातार हो रही निगरानी और सफाई के निर्देश देने के बाद भी बदायूं रोड पर नाला निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी सीएडडीएस पर कोई असर नहीं होता देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त जब बदायूं रोड पहुंचे तो देखा कि नाले का मलबा निकालकर …

बरेली, अमृत विचार। मंदिर मार्गों की लगातार हो रही निगरानी और सफाई के निर्देश देने के बाद भी बदायूं रोड पर नाला निर्माण कर रही निर्माण एजेंसी सीएडडीएस पर कोई असर नहीं होता देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया। निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त जब बदायूं रोड पहुंचे तो देखा कि नाले का मलबा निकालकर सड़क पर रखा हुआ है।

जबकि नाले के मलबा और सिल्ट को निकालकर उसी दिन हटाने के निर्देश दिए गए थे। अव्यवस्था देखकर उन्होंने कर्मचारी को आड़े हाथों लिया और शाम तक मौके से मलबा हटाने के निर्देश दिए। अन्यथा कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी शिव मंदिरों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।

शहर के प्रमुख मंदिर मार्गों के निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने सुभाष नगर में तपेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर यहां मार्ग के गड्डों का तत्काल पैचवर्क करने के निर्देश दिए। मन्दिर मार्ग पर स्थित सुभाषनगर पुलिया के पास कूड़ा और गदंगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। इसके बाद वे बदायूं रोड पर बन रहे नाला निर्माण देखने पहुंचे। वहां गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया।

उन्होंने देखा कि नाले की खुदाई से निकाले गये मलबे का ढ़ेर और कलवट वहीं पर रखा गया था। लगातार सफाई के प्रति संजीदगी बरतने के निर्देश के बाद भी कोई असर नहीं होने पर उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों को लताड़ लगाई और चेतावनी देते हुए शाम तक सफाई के निर्देश दिए। यहां जलभराव होने पर पंप के जरिए पानी को डायवर्ट करने के निर्देश दिए।

करगैना पुलिया के पास नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि जहां जहां नाले का प्रवाह अवरूद्ध हो रहा है उन जगहों पर स्लैब हटाकर मशीन से नाले की तली झाड़ सफाई कराने और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मार्ग पर बंद स्ट्रीट लाइट को बदलवाने के निर्देश संबधित विभागाध्यक्ष को दिए।

अलखनाथ शिव मन्दिर के पास पड़ी पूजा सामग्री को तय गाड़ी के माध्यम से हटाने और मंदिर के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी निर्देश उन्होंने दिए। मढ़ीनाथ शिव मन्दिर के मार्ग पर गड्ढ़ो के पैचवर्क शीघ्र पूरा कराने की बात कही। त्रिवटीनाथ मन्दिर के निरीक्षण के दौरान नैनीताल मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च कोटि की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जीएम जलकल राजेश कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार सहित सभी सफाई निरीक्षक और एई व जेई भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जेईई मेंस परीक्षा में 98.7 फीसदी अंक पाकर ध्रुव ने शहर का नाम किया रोशन

 

 

संबंधित समाचार