हरदोई : भगा कर ले जाई गई किशोरी का शव गंगा नदी के किनारे लटका मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ननिहाल में रह रही किशोरी को दो दिन पहले बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उसी किशोरी का शव गंगा नदी के किनारे फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में किशोरी के घर वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। …

हरदोई, अमृत विचार। ननिहाल में रह रही किशोरी को दो दिन पहले बहला-फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उसी किशोरी का शव गंगा नदी के किनारे फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। इस मामले में किशोरी के घर वालों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सारे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बताया गया है कि फर्रुखाबाद ज़िले माधौपुर थाना मऊ दरवाज़ा निवासी नेमचंद्र की 14 वर्षीय पुत्री कुसुमा कुशमा अपने ननिहाल कुंडपुरा थाना अरवल अपने नाना संतराम के यहां रहती थी। शनिवार को वह अचानक गायब हो गई। इस मामले में नाना संतराम ने गांव के ही भिक्खा व फर्रुखाबाद ज़िले के कुंडूपुरा निवासी हरिओम व सुरजीत के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सोमवार की शाम गांव के बाहर रामगंगा नदी के किनारे कुसुमा का शव शीशम के पेड़ मे दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया। किशोरी के घर वाले उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ अरवल छोटेलाल ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें –रानीखेत: चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

संबंधित समाचार