लखनऊ : आगामी त्योहारों पर रेलवे चलायेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा सुहाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी त्योहारों पर रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगामी त्योहारों व कावड़ यात्रियों की भीड़ को देखते हुये रेल प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रुटों पर संचालित की जायेगी …

लखनऊ, अमृत विचार। आगामी त्योहारों पर रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आगामी त्योहारों व कावड़ यात्रियों की भीड़ को देखते हुये रेल प्रशासन ने दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रुटों पर संचालित की जायेगी । स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बर्थ के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी । यात्रियों को वेटिंग टिकट से छूटकारा मिलने के साथ कन्फर्म टिकट मिलेगा । इन ट्रेनों में कई कोच जनरल के भी लगाये जायेंगे जिससे आम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ से मुम्बई,दिल्ली,कोलकाता,बैंगलोर,भोपाल बिहार,बंगाल समेत कई शहरों के लिए 24 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेगी। लंबी वेटिंग से कन्फर्म टिकट का आस लगाये रेल यात्रियों को रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है।

इस बार आगामी सावन,रक्षाबंधन,कृष्णजन्माष्टमी त्योहार पर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रही है । खासकर उन यात्रियों को बड़ी राहत है जो तत्काल टिकट के लिए लंबी लंबी लाइन लगाकर जूझने को मजबूर रहते हैं।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : बिजली विभाग को करोड़ों का चूना लगाने वाले तीन अभियंता बर्खास्त, होगी रिकवरी

संबंधित समाचार