बरेली: बगैर मान्यता के चल रहे कई निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। अमान्य रूप से संचालित निजी स्कूलों पर सख्ती करने के लिए कई बार बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तर पर अभियान चलाया गया, लेकिन अभियान के बाद भी अमान्य स्कूलों के संचालन पर अंकुश नहीं लग सका है। कई वर्षों से संचालित स्कूलों के अमान्य पाए जाने पर विभाग की ओर …
बरेली, अमृत विचार। अमान्य रूप से संचालित निजी स्कूलों पर सख्ती करने के लिए कई बार बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद स्तर पर अभियान चलाया गया, लेकिन अभियान के बाद भी अमान्य स्कूलों के संचालन पर अंकुश नहीं लग सका है। कई वर्षों से संचालित स्कूलों के अमान्य पाए जाने पर विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी कर दिया गया है, लेकिन स्कूलों ने अभी तक नोटिस का जवाब नही दिया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नियम के अनुसार दोबारा से स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद भी संतुष्ट उत्तर नहीं देने पर स्कूलों के संचालन पर पूर्णतया रोक लगा दी जाएगी। बीते दिनों बीएसए के निर्देश पर जनपद भर में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों में छापामारी कर दस्तावेजों की जांच की गई थी। इस दौरान कई स्कूलों में अमान्य रूप से कक्षाओं का संचालन पाया गया । स्कूलों के पास सीबीएसई की मान्यता तो मिली, लेकिन बीएसए कार्यालय से प्राप्त मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि अमान्य रूप से संचालित सभी स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: 11 साल बाद सुहैल बने सौरभ ने की घर वापसी, धार्मिक अनुष्ठान कर दोबारा अपनाया हिंदू धर्म
