लखीमपुर-खीरी: सोने-चांदी के व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया, लेनदेन को लेकर था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव के गांव उमरपुर निवासी सोने-चांदी के व्यापारी ऋषिकांत पांडेय (27) पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार की सुबह 6 बजे खुद को 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव के गांव उमरपुर निवासी सोने-चांदी के व्यापारी ऋषिकांत पांडेय (27) पुत्र अशोक कुमार पांडेय ने मंगलवार की सुबह 6 बजे खुद को 315 बोर के तमंचे से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक व्यापारी मानसिक रोगी था और उसका इलाज भी चल रहा था।

मंगलवार की सुबह उसने अपने कमरे में तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ने पर परिवार के लोग सकते में आ गए। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा ऋषिकांत खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि व्यापारी ऋषिकांत लेनदेन को लेकर भी काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने गोली मारकर आत्महत्या की है।

सूचना पर एसओ देवेंद्र कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवारवालों से जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पड़ा 315 बोर का तमंचा कब्जे में लिया है, जिसकी नाल में खोखा फंसा हुआ था। पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को पुलिस ने भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: संजय नगर में युवक की ईट से कुचल कर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संबंधित समाचार