अमरोहा : हाईवोल्टेज करंट ने ली पिता-पुत्र की जान, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। गजरौला में हाईवोल्टेज करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई,जबकि पत्नी और दूसरा बेटा भी झुलस गए। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रिशतेदार और परिचित भी पहुंच गए। घटना नगर के मुहल्ला चौहानपुरी में चामुंडा रोड की है। यहां …

अमरोहा,अमृत विचार। गजरौला में हाईवोल्टेज करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई,जबकि पत्नी और दूसरा बेटा भी झुलस गए। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रिशतेदार और परिचित भी पहुंच गए।

घटना नगर के मुहल्ला चौहानपुरी में चामुंडा रोड की है। यहां के रहने वाले 40 वर्षीय राकेश कुमार ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करते थे। रोजाना की तरह उन्होंने सोमवार की रात को अपने घर में ई रिक्शा चार्जिंग पर लगाई थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जब उन्होंने ई रिक्शा से चार्जिंग के तार हटाए तो उन्हें करंट लग गया। इस दौरान उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे 18 वर्षीय पुत्र कपिल, सचिन उर्फ निगम व पत्नी किरण देवी भी झुलस गए।

चारों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हालत नाजुक होने पर राकेश व पुत्र कपिल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पत्नी व दूसरे बेटे की हालत भी नाजुक है। मौत से परिजनों में कोहरा मच गया। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: तहसील में फैले भ्रष्टाचार का खेल के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी, 14 जुलाई तक बढ़ाई हड़ताल

संबंधित समाचार