बुलंदशहर: मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दिल्ली नरोरा राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई एवं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात में हुई यह दुर्घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई। गांव कनेरा निवासी 22 साल संजय और 20 …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दिल्ली नरोरा राजमार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई एवं तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार की रात में हुई यह दुर्घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हुई।

गांव कनेरा निवासी 22 साल संजय और 20 साल गुलशन अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अहमदगढ़ की ओर जा रहे थे। ग्राम खुदा दिया के पास उनकी मोटर साइकिल सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। उसी समय एक टेंपो भी सड़क से गुजर रहा था। टेंपो के ड्राइवर ने दुर्घटना से बचने का प्रयास किया इस प्रयास में टेंपो सड़क किनारे एक दीवार से जा टकराया।

जिससे टेंपो में सवार ओम प्रकाश नाम का व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना में ग्राम कनेरा थाना अहमदगढ़ निवासी संजय और गुलशन की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम लक्ष्मपुर थाना अनूपशहर निवासी सलमान और शाहरुख घायल हुए हैं।

तीनों घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अहमदगढ़ के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संजय और गुलशन के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पढ़ें-लखनऊ : सड़क दुर्घटना ने छीन ली दो की जिंदगी

संबंधित समाचार